Showing posts with label Songs and Poems. Show all posts
Showing posts with label Songs and Poems. Show all posts
विनती (Prayer)
हे ईश्वर विनती सुन
सब तुझको रहे पुकार
थामा है तेरा दामन
अब देख ज़रा इक बार
हे ईश्वर विनती सुन
सब तुझको रहे पुकार
कलयुग ने पाँव पसारे
क्यों सबके मन हैं कारे
संबंधों की मर्यादा
अब मिटने लगी कुछ ज्यादा
तन के सुख को सब भागें
ये दहक रहा संसार
हे ईश्वर विनती सुन
सब तुझको रहे पुकार
सब तुझको रहे पुकार
थामा है तेरा दामन
अब देख ज़रा इक बार
हे ईश्वर विनती सुन
सब तुझको रहे पुकार
कलयुग ने पाँव पसारे
क्यों सबके मन हैं कारे
संबंधों की मर्यादा
अब मिटने लगी कुछ ज्यादा
तन के सुख को सब भागें
ये दहक रहा संसार
हे ईश्वर विनती सुन
सब तुझको रहे पुकार
नैनों में नीर भरा है
कोमल मन डरा-डरा है
स्वप्नों के दीप बुझे हैं
सब देखन लगे तुझे हैं
हम झोली हैं फैलाये,
कर हम पैर उपकार,
हे ईश्वर विनती सुन
सब तुझको रहे पुकार
सब तुझको रहे पुकार
रावण ने दुनिया घेरी
छाई है रैन अँधेरी
धरती पर ज़ुल्म बढ़ा है
बंद पलकें किये खड़ा है
नज़रों को तू हम पैर कर
आ लेकर अवतार
हे ईश्वर विनती सुन
सब तुझको रहे पुकार
सब तुझको रहे पुकार
थामा है तेरा दामन
अब देख ज़रा इक बार
हे ईश्वर विनती सुन
सब तुझको रहे पुकार
अब देख ज़रा इक बार
हे ईश्वर विनती सुन
सब तुझको रहे पुकार
देशभक्ति गीत (Patriotic Song)
शीर्षक: मेरा देस मेरी जां है
मेरा देस मेरी जां है
ये धरती मेरी माँ
मेरे नैनो में रहती है
नस-नस में ये बहती है
इसकी खुश्बुयों से मेरी
सांस महकती है
मेरा देस मेरी जां है
ये धरती मेरी माँ
मेरा देस मेरे दिल की
धड़कन में बसा है
जन्नत इसे बना दूं
ये सपना मेरा है
इस देश की पहचान है
सब इसके नौजवां
मेरा देस मेरी जां है
ये धरती मेरी माँ
मिटटी की महक इसकी
दीवाना किये है
पुरवा इसकी जादू
मस्ताना किये है
जो आये ठहर जाये वो
कैसा भी हो महमाँ
मेरा देस मेरी जां है
ये धरती मेरी माँ
इस देस की मुहब्बतों
की अपनी अदा है,
उसपे मर मिटा वो
जो जिस पे फ़िदा है
दुनिया की सबसे मीठी यहाँ
इश्क की जुबां
मेरा देस मेरी जां है
ये धरती मेरी माँ
मेरे नैनो में रहती है
नस-नस में ये बहती है
इसकी खुश्बुयों से मेरी
सांस महकती है
मेरा देस मेरी जां है
ये धरती मेरी माँ
Subscribe to:
Posts (Atom)
